वृषभ राशि में सूर्य का गोचर 2023: इस 15 मई को जानें सूर्य गोचर का क्या होगा प्रभाव?

सभी ग्रहों में प्रमुख ग्रह व जीवन ऊर्जा स्रोत सूर्य लगभग एक वर्ष बाद वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है तथा इसे आदित्य, अर्क, अरुण, भानु इत्यादि कई नामों से जाना जाता है।
सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं तथा इसकी उच्च राशि मेष और नीच राशि तुला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य प्रत्येक महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इस वर्ष 15 मई 2023 को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिसका प्रभाव विभिन्न राशियों में देखा जा सकता है।
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर की तिथि और समय
ज्योतिष अनुसार सूर्य 15 मई 2023 को प्रातःकाल 11 बजकर 33 मिनट पर सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 14 जून 2023 तक रहेंगे इसके बाद ये मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर के दौरान आप सार्थक गतिविधि करें, दूसरों की मदद करें, इससे आप अपने भीतर एक दिव्य ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आपकी चंद्र राशि के आधार पर जानें कि इस गोचर का आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
जानें सूर्य का वृषभ राशि में गोचर करने से विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव
मेष राशि पर प्रभाव a
इस राशि में सूर्य द्वितीय भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण करना होगा। इस अवधि के दौरान आप सरकार के नियमों का उलंघन न करें। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। करियर तथा कारोबार में लगातार परिश्रम करते रहें तो इसका फल आपको अवश्य प्राप्त होगा।
उपाय: धार्मिक गतिविधियों को अपने जीवन में शामिल करके आप अपने मन को शांत रखने में मदद मिलेगी।
वृषभ राशि पर प्रभाव b
सूर्य देव का गोचर वृषभ राशि में होने से इस राशि के लोगों के रहन-सहन में कुछ बदलाव होंगे। सूर्य आपके चतुर्थ भाव का स्वामी है। सूर्य का यह गोचर इस राशि के प्रथम भाव में होगा, जो इस राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होंगे। इस अवधि के दौरान आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे तथा आपकी मुलाकात आपके पुराने मित्र से भी हो सकती है।
उपाय: गरीब तथा जरूरतमंदों की सहायता करें। प्रातःकाल सूर्य देव को जल अर्पित करें।
मिथुन राशि पर प्रभावc
इस राशि में सूर्य द्वादश भाव में गोचर करेंगे। इस राशि के जातकों को अपने कार्य को पूरा करने में किसी रूकावट का सामना करना पड़ सकता है। आपके रुके हुए कार्य थोड़ी मुश्किलों के बाद ही पूरे होंगे। कठिन समय होने के बाद भी इस राशि के जातक परिश्रम करते रहेंगे जिसका परिणाम उन्हें अवश्य प्राप्त होगा।
उपाय: सूर्य देव की पूजा करें, उनको जल अर्पित करें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इससे आपके पराक्रम को ऊर्जा प्राप्त होगी।
कर्क राशि पर प्रभाव d
कर्क राशि वाले जातक के लिए सूर्य दूसरे भाव का स्वामी हैं और एकादश भाव में गोचर कर रहा हैं। यानि इस अवधि के दौरान कर्क राशि के जातक को कई लाभ प्राप्त होगा। आपके कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी तथा आपके सभी रुके हुए, अटके हुए कार्य पूरे होंगे।
जो लोग नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हुए है, उनके वेतन में वृद्धि होने या पदोन्नति होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आए की संभावना है।
उपाय: सूर्य देव की उपासना करें। गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें। करें।
सिंह राशि पर प्रभाव e
सिंह राशि में सूर्य प्रथम भाव का स्वामी होकर दसवें भाव में गोचर करेगा। इस राशि के जातक के लिए ये गोचर एक वरदान जैसा सिद्ध होने वाला है। इस अवधि के दौरान आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। करियर तथा व्यापार में कई गुना लाभ प्राप्त होंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी तथा समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
उपाय: जरूरतमंदों की मदद करें तथा मंदिरों में अपनी क्षमता अनुसार दान करें।
कन्या राशि पर प्रभाव f
कन्या राशि में सूर्य बारहवें भाव का स्वामी है तथा इस अवधि के दौरान नवम भाव में गोचर करेंगे। कुंडली में नौवां स्थान धर्म तथा अध्यात्म का होता है, ऐसे में इस राशि के जातक का धर्म से संबंधित कार्य में रूचि बढ़ सकती है।
धन लाभ होने की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी प्रकार का कोई विवाद यदि चल रहा होगा तो आपको आज के दिन उससे भी छुटकारा मिल सकता है।
उपाय: रविवार के दिन प्रातःकाल सूर्य देव की पूजा करें। उन्हें जल, फूल अर्पित करें।
तुला राशि पर प्रभाव g
वृषभ राशि में सूर्य एकादश भाव का स्वामी है तथा इस अवधि के दौरान अष्टम भाव में गोचर करेंगे। धार्मिक कार्य में रूचि थोड़ी कम होगी। पेट की समस्या होने की संभावना है। लगातार कठिन परिश्रम करके ही आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
इस राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा कठिन हो सकता है किन्तु उसके बाद अच्छा समय भी आएगा, इसलिए घबराए नहीं।
उपाय: सूर्य देव की उपासना करें, उनको जल अर्पित करें। घर के पास के किसी मंदिर में जाकर वहां के लोगों को भोजन करवाएं।
वृश्चिक राशि पर प्रभाव h
इस राशि के सप्तम भाव में सूर्य देव का गोचर होगा। इस राशि के जातक के लिए ये अवधि थोड़ी कठिन हो सकती है। सरकार की ओर से कुछ ऐसे नियम लागू होने की संभावना है जिससे आपके व्यापार में या आपके करियर में थोड़ी गिरावट होने की संभावना होगी। लगातार कोशिश करने से आपको सफलता भी प्राप्त हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन किसी भी समय सूर्य मंत्र का जाप करें।
धनु राशि पर प्रभाव i
इस राशि के छठे भाव में सूर्य देव का गोचर होगा। जिसका अर्थ है कि आपको व्यापार में सफलता मिलेगी। करियर में भी आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते है तो आपको उसमें भी सफलता प्राप्त होगी। इस गोचर के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य के लिए सतर्क रहना चाहिए और हर दिन शारीरिक व्यायाम करना चाहिए।
उपाय: इस राशि के जातक को सूर्य देव की पूजा आराधना करें तथा उन्हें धन्यवाद भी कहें क्योंकि उनके आशीर्वाद से आपको कई लाभ प्राप्त होने की संभावना है।
मकर राशि पर प्रभाव j
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य देव पंचम भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर के दौरान ज्ञानपूर्ण कार्यों को महत्व दें। इस राशि के जातकों को थोड़ी स्वास्थ्य से संबंधी समस्या हो सकती है। आज आपको अपनी लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। आज आपको अपने किसी भी मित्र पर आँख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।
हालांकि, वे अपने प्रेम संबंधों में सतर्क रहना चाहिए क्योंकि उनका अहंकार टकराव और विवाद पैदा कर सकता है, जो संभावित रूप से अलगाव की ओर ले जा सकता है अगर इस पर ध्यान नहीं दिया जाता।
उपाय: अपने जीवन की परेशानी को दूर करने के लिए मन को शांत रखने की कोशिश करें। मन को शांत रखने के लिए सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें।
कुंभ राशि पर प्रभाव k
कुंभ राशि में सूर्य देव का गोचर चतुर्थ भाव में होगा। कुंभ राशि में सूर्य के गोचर से जातकों के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। वे अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपना ख्याल रखें। इस दौरान, आपके धन के प्रबंधन में सुधार हो सकता है।
इस समय, आपको धैर्य रखना चाहिए और अपने फैसले में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए । यदि आप किसी भी बड़े परिवर्तन का सामना कर रहे हैं, तो उसे धैर्य से संभालें।
उपाय: किसी भी क्षेत्र में बिना सोचे समझे निवेश न करें। धार्मिक स्थान की यात्रा करने की कोशिश करें।
मीन राशि पर प्रभाव l
मीन राशि में सूर्य छठे भाव के स्वामी होंगे तथा तृतीय भाव में गोचर करेंगे। जीवन में व्यवस्थाओं को जोड़ने में इस राशि के जातक को सफलता प्राप्त होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगी। इस राशि के जातकों को करियर में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय: प्रातःकाल के समय स्नान के बाद ब्रह्म मुहूर्त में एक तांबे के बर्तन में जल तथा लाल पुष्प व लाल चंदन के साथ सूर्यदेव को अर्पित करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा।
Share article:
और देखें
वैदिक उपाय
सूर्य अर्घ्य: स्वास्थ्य और समृद्धि का सूत्र
सीता नवमी
सीता नवमी: श्रद्धा, समर्पण और आस्था का उत्सव
विष्णु सहस्त्रनाम
ऐसे करें अपनी सभी मनोकामना की पूर्ति और सौभाग्य में वृद्धि - श्री विष्णु सहस्त्रनाम
वैदिक ज्योतिष
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर 2023: आपकी राशि पर इसका प्रभाव और उपाय
वैदिक ज्योतिष
Chandra Grahan 2023: जानिए, कैसे प्रभावित करेगा चंद्रग्रहण आपके राशि को?
24 घंटे के अंदर पाएं अपना विस्तृत जन्म-कुंडली फल उपाय सहित
आनेवाला वर्ष आपके लिए कैसा होगा जानें वर्षफल रिपोर्ट से
वैदिक ऋषि के प्रधान अनुभवी ज्योतिषी से जानें अपने प्रश्नों के उत्तर
विशेष लेख
महाशिवरात्रि
वैदिक ज्योतिष
वैदिक उपाय