दस मुखी रुद्राक्ष: जानिए कैसे आपके जीवन को बेहतर बना सकता है।

भारतीय संस्कृति में रुद्राक्ष को एक महत्वपूर्ण धार्मिक आभूषण माना जाता है। रुद्राक्ष की विशेषता यह है कि यह विभिन्न मुखों वाली बीजमाला होती है, जो विभिन्न देवताओं के लिए समर्पित होती है। रुद्राक्ष भी कई प्रकार के होते हैं जैसे: एकमुखी रुद्राक्ष, द्विमुखी रुद्राक्ष इसी तरह अन्य कई मुखी रुद्राक्ष होते हैं।
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है, ये माना जाता है। इस बात का प्रमाण आपको स्कंद पुराण तथा शिवपुराण भी मिल सकता है। आज हम इस ब्लॉग में, दसमुखी रुद्राक्ष के विशेष गुणों, उसका उपयोग तथा महत्व को जानेंगे।
दस मुखी रुद्राक्ष का विवरण
श्रीमद देवीभागवत पुराण के अनुसार, दस मुखी रुद्राक्ष को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त है। इसकी खासियत यह है कि यह वास्तविकता और आध्यात्मिकता के साथ जुड़ी हुई है, जो व्यक्ति को आत्म-संवाद और आंतरिक शांति की अनुभूति कराता है। दस मुखी रुद्राक्ष को धारण करने के कई लाभ होते हैं। नवग्रहों की शांति के लिए भी दस मुखी रुद्राक्ष प्रभावशाली मानी जाती है।
जन्मकुंडली में यदि शनि की स्थिति खराब हो, वैसे स्थिति में जातक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुख्य रूप से रोजगार से संबंधित समस्या हो सकती है, या उनके परिश्रम के अनुसार उन्हें सफलता प्राप्त नहीं होने की संभावना हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में दस मुखी रुद्राक्ष धारण करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
दस मुखी रुद्राक्ष के लाभ
1. भगवान विष्णु से प्राप्त कृपा
दसमुखी रुद्राक्ष आपको भगवान विष्णु की अशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आप सफलता की ऊंचाई को छू सकते हैं। आपके द्वारा की गयी मेहनत रंग लाएगी, आपको सफल परिणाम प्राप्त होंगे।
2. शनि के दुष्प्रभाव से रक्षा
दसमुखी रुद्राक्ष धारण करने से आपको आध्यात्मिक सुरक्षा प्राप्त होगी। आपकी जन्म कुंडली में यदि शनि की स्थिति ठीक नहीं हैं या शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती चल रहा है, तो ऐसी स्थिति में दशमुखी रुद्राक्ष धारण करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। दसमुखी रुद्राक्ष धारण करने से आपके शनि से संबंधित दोष समाप्त होंगे।
3. मानसिक शांति
इस रुद्राक्ष का धारण करने वाला व्यक्ति मानसिक और आंतरिक शांति का अनुभव करता है। जिससे धारक की मानसिक स्थिति अच्छी रहती है। मन के शांत होने से आप आत्म-संवाद करने में सफल होंगे परिणामस्वरूप आप अपने जीवन की परेशानियों को भी अपने जीवन से दूर करने में सक्षम होंगे।
4. नवग्रह शांति
नवग्रह शांति तथा वास्तुदोष मिटाने के लिए भी 10 मुखी रुद्राक्ष धारण किया जाता है। दसमुखी रुद्राक्ष धारण करने से नकारत्मक ऊर्जाओं का विनाश होता है तथा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
5. स्वास्थ्य लाभ
यदि आप शारीरिक रूप से स्वस्थ अनुभव नहीं कर रहें हैं या आपको किसी भी कारण से नींद नहीं आ रही हैं तो आपको दसमुखी रुद्राक्ष धारण करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।
6. संतान सुख
यदि विवाहित जोड़े दसमुखी रुद्राक्ष को धारण करते हैं तो उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है। जिन विवाहित जोड़े को संतान प्राप्त है, उनके संतान की समृद्धि में ये रुद्राक्ष सहायक होगी।
दस मुखी रुद्राक्ष की पहचान कैसे करें
आजकल बाजार में रुद्राक्ष के नाम पर कई नकली रुद्राक्ष भी मिलते हैं, ऐसी स्थिति में सही रुद्राक्ष की पहचान करना आवश्यक है। सही रुद्राक्ष की पहचान करने के लिए आपको कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखना होगा। रुद्राक्ष की पहचान उसमें पड़ी धारियों के आधार पर की जाती है। इसी आधार पर जिस रुद्राक्ष में दस धारियां होती हैं, तो वो दस मुखी रुद्राक्ष ही है।
रुद्राक्ष की पहचान यदि आप स्वयं करना चाहते हैं तो आप रुद्राक्ष को सुई से खुरेद कर देखें यदि उसमें से रेशा निकला तो वो रुद्राक्ष असली होगा।
10 मुखी रुद्राक्ष को सिद्ध करने की विधि
गुरुवार के दिन प्रातःकाल स्नान करने के बाद 10 मुखी रुद्राक्ष को गौमूत्र, दही, कच्चे दूध, शहद और गंगाजल से धोकर पवित्र कर लें। इसके बाद भगवान शिव के पास दस मुखी रुद्राक्ष को रखें और भगवान शिव को चंदन, बेलपत्र, लाल फूल अर्पित करें तथा '' ॐ नमः शिवाय'' मंत्र का 108 बार जाप करें।
जाप करने के बाद रुद्राक्ष को धूप, अगरबत्ती दिखाकर धारण कर सकते हैं। 10 मुखी रुद्राक्ष को धारण करते समय अपना मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखें।
आप हमारे वेबसाइट से आप 10 मुखी रुद्राक्ष प्राप्त कर सकते हैं।
वैसे तो आप हमारे पास से सभी प्रकार के रुद्राक्ष प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहाँ सभी रुद्राक्ष मंत्रों तथा विधि द्वारा सिद्ध रहते हैं। हमारे यहाँ से उत्तम गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष #
दसमुखी रुद्राक्ष भगवान विष्णु की कृपा तथा सुरक्षा का प्रतीक है और इसको धारण करने से व्यक्ति को आत्म-संवाद, आध्यात्मिक उन्नति तथा मानसिक शांति का अनुभव होता है। इसके उपयोग से रोगनिवृत्ति और संतान सुख की प्राप्ति होती है। यह रुद्राक्ष आपके जीवन में सुख-शांति लेकर आती है।
Share article:
और देखें
अधिक मास
Malmas 2023 : जानें अधिक मास में किन नियमों का विशेष ध्यान रखने से होगी भगवान की विशेष कृपा
वैदिक ज्योतिष
जानें वैदिक ज्योतिष में पंच पक्षी का महत्व और कैसे करें दैनिक जीवन में इसका उपयोग
दीपावली
जानें शुभ-लाभ के पर्व दीपावली का महत्व और पूजा-विधि:
होली
होली 2025: रंगों का त्योहार, धार्मिक महत्व, पूजा विधि और विशेष उपाय
वैदिक ज्योतिष
कुंडली मिलान: हिन्दू विवाह में अष्टकूट मिलान का महत्व और विधि
24 घंटे के अंदर पाएं अपना विस्तृत जन्म-कुंडली फल उपाय सहित
आनेवाला वर्ष आपके लिए कैसा होगा जानें वर्षफल रिपोर्ट से
वैदिक ऋषि के प्रधान अनुभवी ज्योतिषी से जानें अपने प्रश्नों के उत्तर
विशेष लेख
वैदिक ज्योतिष
वैदिक ज्योतिष
दीपावली