2023 में सूर्य का मीन राशि में प्रवेश: जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में सबसे मुख्य ग्रह सूर्य देव प्रत्येक माह एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को संक्रांति के रूप में जाना जाता है। इस वर्ष सूर्य मीन राशि में 15 मार्च 2023 को प्रवेश करने वाले हैं।
सूर्य को आत्मा, उच्च पद, प्रतिष्ठा, मान-सम्मान का कारक माना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव प्रत्येक राशि पर पड़ता है। मीन राशि के स्वामी बृहस्पति है, सूर्य का मीन राशि में गोचर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मीन राशि में स्वयं बृहस्पति विराजमान है। इस स्थिति में दोनों की युति सभी राशि पर अपना कुछ न कुछ प्रभाव छोड़ेगी।
सूर्य का मीन राशि में गोचर की तिथि और समय
ज्योतिष अनुसार सूर्य 15 मार्च को सुबह 6 बजकर 57 मिनट में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में 14 अप्रैल 2023 को दोपहर 3 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आपकी चंद्र राशि के आधार पर जानें कि इस गोचर का आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
आइये जानते हैं सूर्य का मीन राशि में गोचर करने से सभी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है
मीन राशि में सूर्य के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव a
इस राशि में सूर्य पंचम भाव के स्वामी हैं तथा इनका गोचर बारहवें भाव में होगा। इस राशि के व्यक्तियों के लिए यह गोचर अनुकूल नहीं है। इनको इस समय अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। आपके कार्य स्थल पर आपके शत्रु आपकी मुश्किल का कारण बन सकते हैं। आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं तथा आपको अपने पिता के सेहत की भी ध्यान रखना होगा।
उपाय: धार्मिक गतिविधियों में शामिल होकर आप अपने मन को शांत कर सकते हैं। इससे आपके मन में सकारात्मक विचार विकसित होंगे। आप अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करें। यदि संभव हो तो छुट्टियों में उनके साथ यात्रा पर जाए।
मीन राशि में सूर्य के गोचर का वृष राशि पर प्रभाव b
इस राशि में सूर्य चतुर्थ भाव के स्वामी हैं तथा इनका गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। सूर्य का मीन राशि में यह गोचर वृषभ राशि के व्यक्तियों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा। इस अवधि के दौरान आप नया वाहन ले सकते हैं। पूर्ण रूप से देखा जाये तो यह गोचर वृषभ के लिए शुभ साबित होगा। विवाहित दंपतियों के लिए यह गोचर शुभ समाचार ला सकता है।
उपाय: गरीबों तथा जरूरतमंद की मदद करें। अपनी क्षमता अनुसार दान करें तथा प्रातःकाल सूर्य देव को जल अर्पित करें।
मीन राशि में सूर्य के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव c
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होंगे तथा उनका गोचर दशम भाव में होगा। इस भाव में सूर्य का विशेष बल आपको प्राप्त होगा। इस गोचर के दौरान आपके कार्य स्थल पर आपका अच्छा प्रदर्शन रहेगा। इस राशि के व्यक्ति यदि नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए एकदम सही समय है।
उपाय: अपनी सेहत का ध्यान रखें। इस राशि के लोग धार्मिक स्थान की यात्रा करें। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। पैसे का निवेश करते समय ध्यान रखें, बिना सोचे-समझे किसी भी क्षेत्र में निवेश न करें।
मीन राशि में सूर्य के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव d
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य देव दूसरे भाव के स्वामी हैं तथा उनका गोचर नवम भाव में होगा। इस गोचर अवधि के दौरान भाग्य आपके साथ होगा। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे तथा आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस समय आपके भाई-बहनों का सहयोग आपके साथ रहेगा।
उपाय: आपको सूर्य को प्रतिदिन जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा भगवान विष्णु को घी और चावल की खिचड़ी का भोग लगाने से घर में साक्षात लक्ष्मी का वास होगा।
मीन राशि में सूर्य के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव e
इस राशि के व्यक्तियों के लिए सूर्य लग्न भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में गोचर करेंगे जो अशुभ भाव की ओर संकेत करता है। इस भाव में जब सूर्य गोचर करता है तो उसके शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं।
इस समय आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। आपको पैसे का निवेश भी सोच समझ कर करना चाहिए। इस समय किसी को भी उधार देने से बचें।
उपाय: प्रातःकाल स्नान के बाद एक तांबे के बर्तन में जल तथा लाल पुष्प व लाल चंदन के साथ सूर्य देव को जल अर्पित करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा।
मीन राशि में सूर्य के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव f
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य देव बारहवें भाव के स्वामी हैं तथा उनका गोचर सप्तम भाव में होगा। सूर्य के इस गोचर का कन्या राशि के व्यक्तियों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
रोजगार से जुड़े लोगों के लिए ये समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ थोड़ा मतभेद होने की संभावना होगी। अपने जीवनसाथी के साथ अपने संबंध को मजबूत करने के लिए उनके साथ बात करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु का पंचाभिषेक कर उन्हें तुलसी के साथ नैवेद्य अर्पित करें। इससे आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी तथा आपके कार्य पूरे होंगे।
मीन राशि में सूर्य के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव g
तुला राशि में सूर्य देव ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं तथा इनका गोचर छठें भाव में होगा। इस राशि के रोजगार कर रहे व्यक्तियों के लिए ये समय शुभ साबित होने वाला है। कार्यस्थल पर तुला राशि वालों की उसके सहकर्मी तथा वरिष्ठ अधिकारी काफी सराहना करेंगे।
यदि इस राशि के व्यक्ति अपने लक्ष्य पर अडिग रहते हैं तो उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। छोटे-मोटे पारिवारिक झगड़े की संभावना है। यदि आप इस तरह के विवाद से बचना चाहते हैं तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय: आपको यथासंभव गुड़ एवं गुड़ से बनी चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहेगी, दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
मीन राशि में सूर्य के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव h
इस राशि के व्यक्तियों के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी होते हैं तथा सूर्य का गोचर पंचम भाव में होगा। इस गोचर का छात्रों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। व्यापारियों को भी उचित लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोग जो नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए भी ये समय अत्यंत शुभ होगा।
उपाय: इस राशि के व्यक्ति लाल कपड़े या लाल रंग की वस्तुओं का दान करें। ऐसा करने से भविष्य में आने वाले सभी संकटों का नाश होगा तथा आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी।
मीन के धनु राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव i
धनु राशि के लिए सूर्य नवम भाव का स्वामी होगा तथा उनका गोचर चौथे भाव में होगा। ज्योतिष के अनुसार इस भाव में सूर्य से मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव आपके माता-पिता पर पड़ सकता है, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
सूर्य की सप्तम दृष्टि इस राशि के दशम भाव पर होगी इसलिए आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिकतम मेहनत करनी पड़ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन प्रातःकाल सूर्य की पूजा करना व आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करना आपके जीवन में सफलता लाएगा।
मीन राशि में सूर्य के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव j
इस राशि के व्यक्तियों के लिए सूर्य आठवें भाव के स्वामी हैं तथा उनका गोचर तीसरे भाव में होने वाला है। इस भाव में सूर्य के गोचर से आप में साहस तथा पराक्रम की वृद्धि होगी।
इस अवधि में आपको अपने भाई-बहन के साथ किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए। धार्मिक स्थान की यात्रा करने से आपका मन शांत रह सकता है।
उपाय: इस समय आपको काली वस्तु का दान करना चाहिए। प्रतिदिन सूर्य देव की पूजा करें। इससे आपका मन शांत रहेगा।
मीन राशि में सूर्य के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव k
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य सप्तम भाव का स्वामी होते हैं तथा उनका गोचर दूसरे भाव में होगा। जो लोग अध्यात्म से जुड़े हुए है उनके लिए ये अच्छा समय है।
यदि इस राशि के व्यक्ति अपने क्रोध पर नियंत्रण कर लें तो उन्हें धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद होने की संभावना है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें। भगवान विष्णु के द्वादशाक्षर मंत्र का जाप करें। इससे सभी तरह की समस्याएं दूर होंगी।
मीन राशि में सूर्य के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव l
इस राशि के व्यक्तियों के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी हैं तथा इनका गोचर इसी प्रथम भाव में होगा। इस राशि के व्यक्तियों को कार्यस्थल पर बड़ा सम्मान प्रदान किया जायेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। ।
सूर्य का प्रथम भाव में गोचर मीन राशि वालों को अपने लक्ष्य की ओर ले जाएगा और अधिक महत्वाकांक्षी बनाएगा किन्तु थोड़ा क्रूर भी बना सकता है। आपका अस्थिर मन इस गोचर में एक नई दिशा प्राप्त करेगा।वैसे तो यह गोचर आपके लिए कुछ बेहतरीन समय लेकर आ रहा है, लेकिन जागरूक होना महत्वपूर्ण है।
उपाय: इस राशि के व्यक्तियों को प्रतिदिन स्नान करके सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए तथा आदित्य हृदयश्रोत का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपका मन शांत रहेगा तथा आप सही निर्णय ले पाएंगे।
निष्कर्ष #
यदि आपके पास अवसर है, तो त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें। आप सकारात्मक परिणामों के लिए प्रतिदिन आदित्य मंत्र,'ॐ विष्णवे नम:' का जाप भी कर सकते हैं।
Share article:
और देखें
वैदिक ज्योतिष
जानें भगवान विष्णु के नौ दिव्य अवतार और उनके द्वारा शासित ग्रहों के विषय में सम्पूर्ण जानकारी
वैदिक ज्योतिष
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 2023: जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
श्रावण
क्या आप जानते हैं श्रावण के सोमवार की विशेषता और व्रत करने का महत्व ?
महाशिवरात्रि
Mahashivratri 2023: जानिए महाशिवरात्रि की तिथि, मुहूर्त और महिमा विस्तार से
वैदिक ज्योतिष
लग्न क्या होता है और इसका क्या महत्व होता है? जानिए 10 रोचक तथ्य
24 घंटे के अंदर पाएं अपना विस्तृत जन्म-कुंडली फल उपाय सहित
आनेवाला वर्ष आपके लिए कैसा होगा जानें वर्षफल रिपोर्ट से
वैदिक ऋषि के प्रधान अनुभवी ज्योतिषी से जानें अपने प्रश्नों के उत्तर
विशेष लेख
वैदिक ज्योतिष
वैदिक ज्योतिष
वैदिक ज्योतिष