2024 में अपनी राशि के अनुसार चुनें संकल्प - जानें वैदिक ज्योतिष के अनुसार कैसे बनाएं नया साल और भी शुभ!

साल 2024 शुरू होने ही वाला है, ऐसे में वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार इस बार नया साल शुरू होने से पहले ही गजलक्ष्मी राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है। जिसका अर्थ है कि नया साल सभी राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाला है। कुछ उतार चढ़ाव के साथ सभी राशियों के जातक इस नए साल में नए सपने, नई उम्मीद, नए लक्ष्य और नई चुनौतियों का सामना करेंगे।
हम सभी ऐसा सोचते हैं कि गुजरे हुए साल में जो काम अधूरे रह गए, उसे आने वाले साल में पूरा करेंगे और इसी उम्मीद के साथ बड़ी खुशी से नए साल का स्वागत भी करते है।
हम सब अपने मन में एक संकल्प लेते हैं कि आने वाले साल में अपनी कुछ बुरी आदतों को त्याग करके कुछ अच्छे कदम अपनी सफलता के तरफ उठायेंगे, लेकिन कई बार मन में एक सवाल रहता है कि ऐसा क्या करें जिससे हमारी बुरी आदत भी छूट जाये और हम सफलता के मार्ग पर आगे भी बढ़े।
आपके मन से नकारात्मक भाव को बाहर निकालने में चन्द्रमा सहायक सिद्ध होगा, क्योंकि चन्द्रमा मन का प्रतीक हैं तो ये आपकी मनःस्थिति को समझने में सहायक सिद्ध होगा।
आज हम इस लेख की सहायता से जानेंगे कि किस राशि के जातक को उनकी कुंडली के आधार पर क्या संकल्प लेना चाहिए, जिससे आने वाला साल उनके लिए लाभकारी सिद्ध हो। आइये जानें:
आपके सप्तम भाव में स्थित ग्रह व अपने भावी जीवनसाथी के बारे में जानने के लिए, हमारे निःशुल्क कुंडली कैलकुलेटर का उपयोग करें।
1. मेष राशि के लिए वर्ष 2024 का संकल्प:
मेष राशि के जातक साहसी और आत्मविश्वास से भरे होते हैं। आप हमेशा आगे बढ़ने के विषय में सोचते हैं लेकिन आगे बढ़ने के चक्कर में कई बार आप लोगों द्वारा दी गयी सलाह पर ध्यान नहीं देते और आपके केवल अपने मन की सुनने वाली विचारधारा ही, कई बार आपके असफलता का कारण बनती है।
अतः साल 2024 में आप ये संकल्प लें कि आप अपने मन को शांत करने की कोशिश करेंगे। मन को शांत रखने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी, जिससे आपके काम करने की क्षमता में भी वृद्धि होगी।
अपने मन को शांत रखने के लिए आप प्रतिदिन योग तथा व्यायाम करने की कोशिश करें।
2. वृषभ राशि के लिए वर्ष 2024 का संकल्प:
वृषभ राशि के जातक भैतिक सुखों का आनंद लेना अधिक पसंद करते हैं। आप अपने पसंद की चीजें जैसे कपड़े और जरूरत की बहुत सारी चीजें खरीद-खरीद कर घर में जमा कर लेते हैं।
इस वर्ष आप उन चीजों का दान करें जिसकी आपको अब आवश्यकता नहीं है और कुछ नया तब तक न लें जब तक आपको उसकी जरुरत महसूस न हो।
इसके कई लाभ होंगे एक तो आप अपनी चीजें दान करके जरूरतमंदों की सहायता करेंगे साथ ही आपके घर से वैसी चीजें निकल जाएगी जिसकी आपको आवश्यकता नहीं है तो आपका घर भी साफ हो जायेगा।
इसके अलावा भौतिक सुखों की पूर्ति की जगह जरूरत की चीजें खरीदने से आपके पैसों की भी बचत होगी। जिन पैसों का आप सही जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. मिथुन राशि के लिए वर्ष 2024 का संकल्प:
मिथुन राशि के जातको के लिए 2024 खुद को एक नया आकार देने वाला वर्ष होगा। आपके लिए ये साल उन्नति प्रदान करने वाला साल है किन्तु आपको थोड़ा धैर्य बनाये रखना होगा।
गुजरे सालों में जो गलतियां आपने की थी, इस वर्ष उन गलतियों को न दोहराने का संकल्प लें और आगे बढ़ते जायें। आँख बंद करके किसी भी मित्र पर भरोसा न करें। इस वर्ष अपने दिमाग को खुला रखें और जो आगे बढ़ने का जो भी मौका मिलें उसे हाथ से जाने न दें।
4. कर्क राशि के लिए वर्ष 2024 का संकल्प:
कर्क राशि के जातकों को अपने अत्यंत सुविधाजनक माहौल में रहने की आदत होती है। किन्तु साल 2024 में आपको अपनी इस आदत को बदल कर थोड़ा परिश्रम करना होगा।
साल 2024 के लिए आप संकल्प ले कि आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनी सुविधाजनक जीवन को छोड़ कर परिश्रम करेंगे।
एक सही दृष्टिकोण और पूरी ऊर्जा के साथ जब आप परिश्रम करेंगे तो इस साल आपको अपनी मंजिल अवश्य मिलेगी।
इस वर्ष केवल स्वयं पर विश्वास रखें और अपना कर्तव्य करते जाये, आपको मंजिल अवश्य मिलेगी।
5. सिंह राशि के लिए वर्ष 2024 का संकल्प:
सिंह राशि के जातक स्वभाव से अत्यंत परिश्रमी होते हैं, अतः आपके लिए कोई भी कार्य कठिन नहीं होता। आप हमेशा स्वयं को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहते हैं और इस चक्कर में आप इतने व्यस्त हो जाते हैं कि आपके जीवन में होने वाली छोटी-छोटी चीजों पर आपका ध्यान नहीं जाता।
अतः वर्ष 2024 के लिए आप संकल्प लें कि जीवन में सफलता प्राप्त करके आगे बढ़ने के साथ-साथ आप अपने जीवन की छोटी चीजों का भी आनंद लें। अपने परिवार को भी थोड़ा समय दें।
इससे आपके जीवन में तनाव नहीं आएगा और आप अपने करियर के साथ अपने परिवार और जीवन की छोटी खुशियों को भी साथ लेकर चल पाएंगे।
6. कन्या राशि के लिए वर्ष 2024 का संकल्प:
कन्या राशि के जातक हर कार्य को पूरा करने की कोशिश करते हैं क्योंकि किसी भी कार्य को अधूरा छोड़ना उनका स्वभाव नहीं है, किन्तु कई बार कार्य पूरा करने के चक्कर में आप जल्दबाजी कर देते हैं और कई बार जल्दबाजी में निर्णय भी लेते हैं।
आपको जल्दबाजी करने से बचने की कोशिश करनी होगी। इस वर्ष 2024 में आप संकल्प लें कि अपने कार्य को पूरा करने में आप किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नहीं करेंगे तथा पूरी बात समझने के बाद ही निर्णय लेंगे।
ऐसा करने से अपने लम्बे चलने कार्य में होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं और सफलतापूर्वक अपना कार्य पूरा कर सकते हैं।
7. तुला राशि के लिए वर्ष 2024 का संकल्प:
तुला राशि के जातकों की सफलता का राज उनकी सामंजस्य की भावना है किन्तु कई बार आपको थोड़ा रूककर आत्मनिरक्षण करके इस बात को पता लगाने की आवश्यकता है कि कही आप सामंजस्य बैठने के चक्कर में लोगों पर जबरदस्ती अपने निर्णय थोप तो नहीं रहें या कही आप अहंकारी तो नहीं हो रहे हैं।
वर्ष 2024 में आप संकल्प लें कि आप कभी कोई निर्णय जबरदस्ती किसी पर नहीं थोपेंगे तथा अहंकार की भावना को स्वयं पर हावी नहीं होने देंगे।
आपके ग्रहों की स्थिति अनुकूल होगी, भाग्य आपके साथ होगा केवल आपको अपने लिए संकल्प पर थोड़ा कार्य करना होगा।
8. वृश्चिक राशि के लिए वर्ष 2024 का संकल्प:
वृश्चिक राशि के जातक अपने मन की बात अपने मन में रखना तथा अकेले रहना पसंद करते हैं। किन्तु आपको ये समझना होगा कि अकेले रहने से आपके व्यक्तित्व का विकास संभव नहीं हो सकता। आपके अकेले रहने का कारण चाहे जो भी हो किन्तु आपको उन बातों को छोड़कर आगे बढ़ना होगा।
साल 2024 में आप ये संकल्प लें कि आप अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करेंगे और जो बीत चुका है उन बातों पर ध्यान नहीं देंगे। अपने अतीत से निकलकर ही आप अपने लिए एक बेहतर भविष्य बना सकते हैं।
धैर्य और साहस के साथ आगे बढ़ें, साल 2024 आपके जीवन में खुशियां भर देने वाला साल सिद्ध होगा।
9. धनु राशि के लिए वर्ष 2024 का संकल्प:
धनु राशि के जातक अब तक कई बार गलत संगति में फंसकर अच्छे मौके को अपने हाथ से गवां चुकें है।
इस वर्ष 2024 में आप संकल्प लें कि आप किसी भी व्यक्ति की बातों के झांसे में नहीं आएंगे और जल्दी सफल होने के चक्कर में कोई भी जोखिम भरा कार्य नहीं करेंगे।
यदि आप ईमानदारी से अपने सभी कार्य करते रहें तथा जीवन के प्रत्येक पड़ाव पर संसोधन करते रहें तो आप अपने जीवन में एक बड़ा और सफल बदलाव लाने में सफल होंगे।
कई बार ऐसी संभावना होगी कि ये सफलता आपको थोड़ी देरी से मिले लेकिन रास्ता अगर सही होगा तो सफलता अवश्य मिलेगी। अतः अपना धैर्य बनाये रखें, कुछ उतार-चढ़ाव के साथ सभी ग्रह भी आपके पक्ष में है।
10. मकर राशि के लिए वर्ष 2024 का संकल्प:
मकर राशि के जातकों के लिए सलाह है कि बीते वर्ष में जो हुआ वो हो गया, अब किसी भी प्रकार से हार न माने। अपने नैतिकता और सिद्धांतों के मार्ग पर चलते रहें यदि आपको आज सफलता नहीं मिली है तो आगे अवश्य मिलेगी।
साल 2024 में आप संकल्प लें कि पहले मिली असफलताओं को आप स्वयं पर भारी नहीं पड़ने देंगे तथा निरंतर प्रयास जारी रखेंगे।
यदि आप अपने दिल की सुनकर, कोशिश करते रहेंगे तो आप जीवन की प्रतिकूल परिस्थिति पर भी सफलता प्राप्त का लेंगे।
यदि आप भी अपनी कुंडली की गणना करवाना चाहते हैं तो अभी इस लिंक पर क्लिक कर जुड़े हमारे विशेष ज्योतिष के साथ। यदि आपकी कुंडली बनी हुई नहीं है और आप अपनी कुंडली भी बनवाना चाहते हैं तो हमारे वेबसाइट से आप फ्री में कुंडली बनवा सकते हैं। अभी इस लिंक पर क्लिक करें और प्राप्त करें अपनी कुंडली।
11. कुंभ राशि के लिए वर्ष 2024 का संकल्प:
कुंभ राशि के जातक वर्तमान समय का आनंद लेते हैं तथा अपने आज को बेहतर बनाने की हर कोशिश करते हैं।
किन्तु कई बार सिर्फ आज के विषय में सोचने के कारण आप आने वाले समय की परेशानियों को समझ नहीं पाते जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अतः साल 2024 में आप संकल्प लें कि आप अपने वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के विषय में भी कुछ योजना बनाएंगे और उस पर भी काम करेंगे ताकि आप आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रह सके।
इस बात को समझना आवश्यक है कि परिस्थिति बेशक कठिन हो किन्तु आप अपने सही मार्ग पर टिके रहें, आपके जीवन की सभी परेशानियां अवश्य दूर होगी।
12. मीन राशि के लिए वर्ष 2024 का संकल्प:
मीन राशि के जातक यदि आपका कोई कार्य पिछले वर्ष पूर्ण नहीं हुआ है तो इस बात के लिए निराश होकर बैठने की आवश्यकता नहीं है।
आप वर्ष 2024 के लिए ये संकल्प लें कि निराशा की भावना को स्वयं पर हावी होने नहीं देंगे तथा एक नयी शुरुआत करेंगे। पिछले वर्ष आपके साथ क्या हुआ इस बात को भूल जाएँ और अपने प्रयास को पुनः जारी रखें।
आपने जो कार्य कर लिया और किसी कारणवश वो सफल नहीं हुआ तो, उन गलतियों से सीखने की कोशिश करें तथा अपने नए कार्य में उन गलतियों न दोहरायें। आपको साल 2024 में सफलता अवश्य मिलेगी।
Explore your 2024 horoscope now! Our experts analyze your birth chart for personalized predictions. Know how the planetary positions may shape your romantic journey—curiosity awaits!
Share article:
और देखें
वैदिक ज्योतिष
जानिए, क्या है केमद्रुम योग? इसके प्रभाव और शांति उपाय
दीपावली
दीपावली 2024: इस वर्ष कब है दीपावली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर ?
पितृ पक्ष
पितृ पक्ष: जानिए पितृ पक्ष का महत्व और कैसे आप पूर्वजों को सम्मानित कर सकते हैं
नागपंचमी
Nag Panchami 2024: शुभ मुहूर्त व पूजन विधि के साथ जानें कालसर्प दोष शांति हेतु इसकी महत्ता
श्रावण
श्रावण मास 2023: जाने 19 वर्ष पश्चात आने वाले इस अलौकिक श्रावण मास की महत्वपूर्ण बातें
24 घंटे के अंदर पाएं अपना विस्तृत जन्म-कुंडली फल उपाय सहित
आनेवाला वर्ष आपके लिए कैसा होगा जानें वर्षफल रिपोर्ट से
वैदिक ऋषि के प्रधान अनुभवी ज्योतिषी से जानें अपने प्रश्नों के उत्तर
विशेष लेख
सूर्य ग्रहण
वैदिक ज्योतिष उपाय
वैदिक ज्योतिष